सड़क से लेकर थाने तक हंगामा!

गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका हैरान करने वाला मामला सामने आया है। काली स्कॉर्पियो सवार युवकों ने पहले एक कार को ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की गई और दरवाजा नहीं खुला तो गाड़ी का शीशा तक तोड़ दिया गया। आगे क्या हुआ जानते हैं ?

कहाँ का है मामला ?
मामला न्यू रेलवे रोड का है। शिकायत के मुताबिक, गौतम अपनी कार से सेक्टर-4 से न्यू कॉलोनी मोड़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान HR 26 FG 5726 नंबर की काली स्कॉर्पियो ने उनकी कार को ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि स्कॉर्पियो से चार युवक नीचे उतरे और गौतम की कार का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगे। जब दरवाजा नहीं खुला तो आरोपियों ने कार का शीशा तोड़ दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवक हथियार निकालने लगे। इसके बाद गौतम किसी तरह अपनी कार लेकर वहां से निकल गए।

थाने में हुआ हमला
घटना के बाद गौतम अपने दोस्तों रविंद्र कटारिया और संदीप दहिया के साथ शिकायत देने न्यू कॉलोनी थाने पहुंचे। शिकायत के मुताबिक, पुलिस ने चारों युवकों को पकड़कर थाने लाया। आरोप है कि थाने में पुलिस की मौजूदगी के दौरान ही रविंद्र और संदीप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। रविंद्र की सोने की चेन गायब होने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया है।

डैशबोर्ड कैमरे में कैद हुई वारदात

इस पूरे मामले में एक अहम बात सामने आई है। कार में लगा डैशबोर्ड कैमरा घटना के दौरान चालू था और वारदात कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। ऐसे में पुलिस के लिए यह फुटेज जांच में अहम सबूत हो सकती है। शिकायत के आधार पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब डैशबोर्ड कैमरे की फुटेज समेत दूसरे सबूतों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ रही है।

More From Author

Golf Course Road पर फिर अटैक!

गुरुग्राम में अचानक हुआ सिलेंडर ब्लास्ट !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *