गुरुग्राम में देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक फास्ट फूड की दुकान में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका होते ही दुकान में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

कहाँ हुई घटना
सेक्टर-17 में एक फास्ट फूड की दुकान में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। अगर उस समय कोई व्यक्ति दुकान में होता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बहुत मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के बाद आसपास के इलाके में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। सिलेंडर ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसे लेकर फिलहाल जांच की जा रही है।
