बैंक का जरूरी काम है तो आज ही कर लें!

गुरुग्राम में बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक की शाखा में आपका कोई जरूरी काम अटका हुआ है, तो उसे टालना भारी पड़ सकता है। दरअसल 28 सितंबर से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी यूनियनों ने तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इसका असर खास तौर पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाओं पर पड़ सकता है।

गुरुग्राम के अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) विनोद कुमार बजाज ने बताया कि 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल रहेगी। ऐसे में बैंकिंग कामकाज लगातार पांच दिनों तक प्रभावित हो सकता है।

निपटा लें जरूरी बैंक का काम
बैंक ग्राहकों को सलाह दी गई है कि अगर उन्हें कैश निकासी, चेक से जुड़ा काम, दस्तावेज जमा करने या किसी अन्य शाखा आधारित सेवा की जरूरत है, तो इसे 25 सितंबर तक पूरा कर लें। हड़ताल का असर मुख्य रूप से सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर पड़ने की बात कही गई है। वहीं निजी और सहकारी बैंकों के सामान्य रूप से काम करने की संभावना है।

UPI और ATM बंद होंगे या चलते रहेंगे?
शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने के बावजूद ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, NEFT और RTGS जैसी डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है। हालांकि, किसी खास बैंक की किसी सेवा में तकनीकी दिक्कत या उपलब्धता अलग-अलग हो सकती है।

EMI और SIP वालों के लिए भी जरूरी बात
अगर आपकी EMI, SIP, लोन की किस्त या कोई दूसरा नियमित भुगतान इन दिनों में पड़ रहा है, तो अपने बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस रखना जरूरी है, ताकि भुगतान की तारीख पर परेशानी न हो। यानी अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो 25 सितंबर को आखिरी मौका मानकर चलें। 26 सितंबर से लगातार पांच दिनों तक शाखा जाने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

More From Author

गुरुग्राम में अचानक हुआ सिलेंडर ब्लास्ट !

स्पा सेंटरों पर अचानक क्यों बढ़ी सख्ती?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *