स्पा सेंटरों पर अचानक क्यों बढ़ी सख्ती?

गुरुग्राम में स्पा और मसाज सेंटर चलाने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लेकिन इस बार मामला सिर्फ स्पा सेंटरों की चेकिंग तक सीमित नहीं है। अगर किसी सेंटर में अवैध गतिविधि मिली तो कार्रवाई होगी ही, लेकिन चेकिंग में पुलिस की लापरवाही सामने आई तो संबंधित पुलिसकर्मी और अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त सिबास कबिराज, IPS ने 24 सितंबर 2026 को जिले के सभी DCP, ACP और थाना प्रभारियों को स्पा/मसाज सेंटरों को लेकर सख्त लिखित निर्देश जारी किए हैं।

हर थाना क्षेत्र में होगी नियमित चेकिंग
पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संचालित स्पा और मसाज सेंटरों की नियमित चेकिंग करने के आदेश दिए हैं। चेकिंग के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सेंटर की आड़ में किसी तरह की अवैध गतिविधि तो नहीं चल रही। पुलिस को ऐसे सेंटरों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

अब DCP-ACP भी करेंगे अचानक जांच
इस आदेश में सिर्फ थाने की पुलिस को ही जिम्मेदारी नहीं दी गई है। DCP और ACP स्तर के अधिकारी भी अपने क्षेत्र के स्पा और मसाज सेंटरों का रैंडम और औचक निरीक्षण करेंगे। इसका मकसद यह देखना है कि थाना स्तर पर होने वाली चेकिंग वास्तव में कितनी प्रभावी है और पुलिस आयुक्त के निर्देशों का जमीन पर पालन हो रहा है या नहीं।

पुलिस के मुताबिक, अगर चेकिंग या औचक निरीक्षण के दौरान किसी स्पा/मसाज सेंटर में कोई अवैध गतिविधि सामने आती है, तो उसके खिलाफ तत्काल नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

पुलिस के लिए भी संदेश
इस पूरे आदेश में एक अहम बात यह है कि जवाबदेही सिर्फ स्पा संचालकों की नहीं रहेगी। यदि पुलिस आयुक्त के निर्देशों की पालना में किसी पुलिसकर्मी या अधिकारी की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित पुलिसकर्मी/अधिकारी के साथ उसके जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ भी कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

गुरुग्राम पुलिस की साफ चेतावनी
गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्पा या मसाज सेंटर चलाने की आड़ में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे प्रतिष्ठानों पर निगरानी और चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। यानी अब गुरुग्राम के स्पा सेंटरों पर सिर्फ चेकिंग ही नहीं होगी, बल्कि यह भी देखा जाएगा कि पुलिस ने चेकिंग सही तरीके से की या नहीं।

More From Author

बैंक का जरूरी काम है तो आज ही कर लें!

गुरुग्राम में चलेंगी नई बसें कब और किन रूटों पर ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *