क्या आप जानते हैं गुरुग्राम की इस बेटी ने एशियाई खेलों में रचा इतिहास ?

जापान में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में Bronze Medal जीतकर इतिहास रचने वाली गुरुग्राम की खिलाड़ी सुचिका तारियाल हुड्डा का शुक्रवार को शहर में जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच सुचिका को गाड़ी की छत पर बैठाकर स्वागत यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

एशियाई खेलों में MMA में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी
सुचिका ने 21 सितंबर को 60 किलोग्राम भार वर्ग की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) स्पर्धा में Bronze Medal अपने नाम किया। इस जीत के साथ उन्होंने भारतीय खेल इतिहास में खास जगह बनाई है। वह एशियाई खेलों की MMA स्पर्धा में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनी हैं। सुचिका फिलहाल गुरुग्राम खेल विभाग में जूनियर जूडो प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि के बाद खेल जगत में खुशी का माहौल है।

गाड़ी की छत पर बैठकर निकली स्वागत यात्रा
सुचिका के स्वागत के लिए गुरुद्वारा रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला के पास से यात्रा शुरू हुई। ढोल-नगाड़ों के साथ यह यात्रा शहर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंची। नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने सुचिका का अभिनंदन किया। समारोह में उनके सम्मान में जमकर तालियां बजीं।

विधायक मुकेश शर्मा ने दिए एक लाख रुपये
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्थानीय विधायक और हरियाणा ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सुचिका को एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य 2036 में देश में ओलिंपिक खेलों का आयोजन कराना है। इसके लिए खिलाड़ियों को अभी से तैयारी शुरू करनी चाहिए। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने की अपील की।

जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया। खेल विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और निजी खेल नर्सरियों से जुड़े लोगों ने भी सुचिका को बधाई दी।

100 खिलाड़ियों के लिए बनेगा खेल हॉस्टल
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के लिए एक और बड़ी घोषणा सामने आई। विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि 100 खिलाड़ियों की क्षमता वाला खेल हॉस्टल तैयार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के माध्यम से अगले आठ से नौ महीने में इसके निर्माण का प्रयास किया जाएगा, ताकि मुख्यमंत्री की घोषणा का फायदा खिलाड़ियों को जल्द मिल सके।

सुचिका के स्वागत समारोह में प्रशिक्षक अशोक कुमार, मीनाक्षी सैनी, कुलवंत सिंह, सुनील नडानिया, शिवानी कटारिया, आलिया खान, निर्मला डागर और राजेश सैनी समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे। गुरुग्राम की बेटी ने एशियाई खेलों में इतिहास रचा है और अब शहर में उनके सम्मान के साथ खिलाड़ियों के लिए खेल हॉस्टल की घोषणा भी चर्चा में है।

More From Author

युवराज मनचंदा केस: 2 पोस्टमार्टम रिपोर्ट… फिर शव का अंतिम संस्कार कैसे हुआ ? कोर्ट ने उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *