गर्मी से राहत… पर बारिश ने गुरुग्राम को बनाया जलसमंदर!

सोमवार की सुबह गुरुग्राम के लोगों के लिए मौसम में राहत लेकर आई, लेकिन साथ ही साथ भारी परेशानियों का सबब भी बनी। लगातार हुई बारिश से एक ओर जहां तपती गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को गंभीर ट्रैफिक जाम और रोजमर्रा की आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली-जयपुर हाईवे बना पानी-पानी
सबसे ज्यादा असर दिल्ली-जयपुर हाईवे और इसके सर्विस लेन (खासकर नरसिंहपुर क्षेत्र) में देखा गया। सुबह ऑफिस टाइम में हाईवे पर वाहनों की रफ्तार रेंगते हुए नजर आई।
इसके अलावा राजीव चौक, सेक्टर 47, खांडसा रोड, 4-8 मरला कॉलोनी, और भीमनगर जैसे इलाकों में भी हालात काफी खराब रहे। जलभराव के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मौसम हुआ सुहाना, तापमान में आई गिरावट
हालांकि, इस बारिश ने गर्मी से बेहाल गुरुग्रामवासियों को कुछ हद तक राहत जरूर दी है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह की बारिश बनी रह सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन अगर नगर निगम ने जलनिकासी की व्यवस्था नहीं सुधारी, तो परेशानी और बढ़ सकती है।

More From Author

टॉफी के बहाने ले गया बच्चा… लेकिन असली मकसद जानकर रूह कांप उठेगी!

गुरुग्राम में कांवड़ियों के लिए हाईवे बना ‘विशेष पथ’, पुलिस ने संभाली कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *