एक बार फिर वही रास्ता, वही यात्रा… लेकिन क्या होगा अंजाम?

श्रावण मास के पहले सोमवार को आयोजित होने वाली बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा इस बार 14 जुलाई को निकाली जाएगी। यह धार्मिक यात्रा गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर से सुबह 8:30 बजे शुरू होकर नूंह, फिरोजपुर झिरका होते हुए पुन्हाना के श्रृंगार गांव स्थित महादेव मंदिर पर संपन्न होगी।

यात्रा की तैयारी के लिए सोमवार को सेक्टर-23 स्थित श्री शक्ति मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति में धर्मेन्द्र फौजी को प्रधान, बीएन लाल को व्यवस्था प्रमुख और कैलास यादव, हेमलता शर्मा, पुष्पलता पवानी जयसवाल, राजेश दुआ, सुरेन्द्र सैनी, सुकेश, सचिन और अशोक पहलवान को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं।
समिति ने यह भी कहा कि यात्रा को सभी समुदायों के सहयोग से श्रद्धा और सौहार्द के साथ संपन्न कराया जाएगा। आम नागरिकों से इसमें शामिल होने की अपील की गई है।

नूंह हिंसा की पृष्ठभूमि में है यात्रा पर नजर
बता दें कि 2023 में इसी ब्रज मंडल यात्रा के दौरान नूंह में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, जिसमें दो होमगार्डों की मौत और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हिंसा तब भड़की थी जब विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा पर हमला किया गया था। इसके बाद हरियाणा सरकार ने एहतियातन नूंह में इंटरनेट और बल्क SMS सेवाओं को निलंबित कर दिया था।

ऐसे में इस बार की यात्रा को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति दोनों ही सुरक्षा और शांति बनाए रखने पर जोर दे रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार की यात्रा धार्मिक आस्था, सद्भाव और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगी।

यात्रा से जुड़ी मुख्य जानकारी:

  • शुरुआत: श्री राधा-कृष्ण मंदिर, सेक्टर-10, गुरुग्राम
  • समय: 14 जुलाई, सुबह 8:00 बजे एकत्रीकरण | 8:30 बजे प्रस्थान
  • रूट: गुरुग्राम → नूंह (पांडवकालीन मंदिर) → झिर मंदिर, फिरोजपुर झिरका → श्रृंगार गांव, पुन्हाना
  • सुरक्षा: यात्रा में पूर्ण शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील





More From Author

ग्रीन ज़ोन या घोटाला ज़ोन? GMDA के अधिकारी पर गंभीर आरोप

गुरुग्राम में अफसरों की बढ़ी धड़कनें – निगमायुक्त ने कसा शिकंजा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.