एक दिन में 13 हजार से ज्यादा चालान क्यों? गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन!

गुरुग्राम की सड़कों पर आप भी गाड़ी लेकर निकलते हैं, तो जरा संभल जाइए! कहीं आपकी एक छोटी सी गलती आपको भारी न पड़ जाए। ट्रैफिक पुलिस की नजर अब हर उस वाहन पर है, जो नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर दौड़ रहा है। लेकिन 2 नवंबर को पुलिस ने ऐसा एक्शन लिया कि चालान के आंकड़े देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक ही दिन में 13 हजार से ज्यादा चालान और 151 वाहन जब्त!

दरअसल, गुरुग्राम यातायात पुलिस ने 2 नवंबर 2026 को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाते हुए कुल 13,421 चालान किए। वहीं, बिना नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ रहे 151 वाहनों को इंपाउंड कर लिया।

गलत पार्किंग करने वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई
इस अभियान में सबसे ज्यादा कार्रवाई गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ हुई। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के 2,123 चालान काटे। इसके अलावा रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 612 और लेन के नियमों का उल्लंघन करने पर 415 चालान किए गए।

कैमरों से रखी जा रही है नजर

गुरुग्राम यातायात पुलिस CCTV कैमरों, तकनीक आधारित निगरानी सिस्टम और सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से नियम तोड़ने वालों पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि गलत पार्किंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैध नंबर प्लेट लगाएं, निर्धारित लेन और दिशा में वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

More From Author

घर था या पटाखों का गोदाम? पुलिस ने खोला राज

तीन कंपनियां, करोड़ों का टैक्स और निगम की सील! आखिर कब तक टालते रहे भुगतान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *