स्कूटी अचानक कैसे बनी आग का गोला? गुरुग्राम में मचा हड़कंप!

घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी अचानक आग का गोला बन जाए और देखते ही देखते जलकर राख हो जाए, तो सोचिए वहां का नजारा कैसा होगा! गुरुग्राम के सेक्टर-24 में देर रात ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया। घर के बाहर खड़ी होंडा एक्टिवा में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरी स्कूटी जलकर लोहे का ढांचा बन गई।

धुएं से शुरू हुई आग
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-24 में एक मकान के बाहर रोज की तरह स्कूटी खड़ी थी। देर रात अचानक स्कूटी से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही धुएं ने आग का विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत आसपास खड़े दूसरे वाहनों को वहां से हटाया, ताकि आग फैलने से रोकी जा सके।

मौके पर पहुंचकर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को बुलाया गया। सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि स्कूटी घर के मुख्य दरवाजे के पास खड़ी थी, लेकिन आग मकान तक नहीं पहुंची। समय रहते दमकल की गाड़ी पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।

कैसे लगी आग
पुलिस के मुताबिक, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में स्कूटी की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, स्कूटी का मालिक भी अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल इस घटना ने खड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर घर के बाहर खड़ी स्कूटी में अचानक इतनी भयंकर आग कैसे लगी? इसकी असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

More From Author

आखिर किसकी लापरवाही की सजा भुगत रहे लोग? 3 करोड़ खर्च के बाद भी धंसी सड़क!

घर था या पटाखों का गोदाम? पुलिस ने खोला राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *