गुरुग्राम में बाइकर्स के लिए बड़ा अलर्ट! पुलिस ने राइडर्स को बुलाकर दिया ये सख्त संदेश

गुरुग्राम में बाइक चलाने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप तेज रफ्तार में बाइक चलाते हैं, बार-बार लेन बदलते हैं या ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। गुरुग्राम पुलिस ने बाइक राइडर्स को लेकर सख्ती के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी शुरू किया है।

रविवार को गुरुग्राम पुलिस ने ग्वाल पहाड़ी चौकी के पास अलग-अलग कैफे में करीब 60 बाइक राइडर्स के साथ विशेष बैठक की। इस बैठक में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद समेत अलग-अलग जगहों से आए राइडर्स शामिल हुए। बैठक में DCP East एवं Traffic संदीप कुमार IPS, ACP DLF विष्णु प्रसाद HPS और DLF Phase-I थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने राइडर्स से बातचीत की और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में जरूरी निर्देश दिए।

तेज रफ्तार और अचानक लेन बदलने से बचने की सलाह
पुलिस ने बाइक राइडर्स को साफ तौर पर कहा कि सड़क पर बाइक चलाते समय स्पीड लिमिट का पालन करें और लेन ड्राइविंग के नियमों को न तोड़ें। इसके अलावा तेज और लापरवाही से बाइक चलाने, अचानक लेन बदलने और किसी भी तरह की जोखिम वाली ड्राइविंग से बचने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने यह भी समझाया कि सड़क पर सिर्फ अपनी सुरक्षा ही नहीं, बल्कि दूसरे वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना जरूरी है।

पुलिस ने दिया साफ संदेश- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई
बैठक में पुलिस की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने राइडर्स से कहा कि किसी भी राइड का मकसद सिर्फ तेज गति से बाइक चलाना नहीं, बल्कि सुरक्षित तरीके से मंजिल तक पहुंचना होना चाहिए। गुरुग्राम पुलिस ने बाइकिंग ग्रुप्स और राइडर्स से अपील की है कि वे अपने साथियों को भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करें और खुद भी जिम्मेदार रोड यूजर बनें। पुलिस का सीधा संदेश है सड़क पर स्पीड नहीं, सेफ्टी सबसे पहले।

More From Author

गुरुग्राम के Signature Tower पर MCG का सफाई अभियान

द्वारका एक्सप्रेसवे पर Thar का तांडव? डैशकैम में कैद हुआ पूरा हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *