अगर आप भी अपनी कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाकर चलते हैं, तो सावधान हो जाइए। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। एक महीने के दौरान पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटे और कई लाखों हजारों का जुर्माना लगाया।

एक महीने में 777 वाहनों पर कार्रवाई
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ब्लैक फिल्म नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 777 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने हर चालान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, जिससे कुल जुर्माने की राशि 77.70 लाख रुपये रही।
ब्लैक फिल्म लगाने पर क्यों है रोक?
पुलिस का कहना है कि गाड़ियों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने से वाहन के अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं देतीं। इससे आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने और उनकी रोकथाम करने में परेशानी हो सकती है। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई कर रही है।
वाहन चालकों से पुलिस की अपील
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों में प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल न करें और मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन करें। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे उल्लंघनों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। ध्यान दे की गाड़ी के शीशों पर ऐसी फिल्म लगाना नियमों के खिलाफ है, जो निर्धारित दृश्य पारदर्शिता के मानकों का उल्लंघन करती है। इसलिए वाहन चालक अपनी गाड़ी के शीशों पर फिल्म लगाने से पहले लागू नियमों की जानकारी जरूर लें।
