अधिकारियों की बढ़ी टेंशन! मेयर ने किन 3 समस्याओं पर दिखाए सख्त तेवर?

गुरुग्राम की सड़कों पर घूमते बेसहारा गौवंश, अंधेरे में डूबी सड़कें और फुटपाथों पर कब्जे… आखिर कब मिलेगी शहरवासियों को इन समस्याओं से राहत? अब इन मुद्दों पर नगर निगम की महापौर राजरानी मल्होत्रा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को साफ निर्देश दिए हैं कि बेसहारा गौवंश को गौशालाओं तक पहुंचाने से लेकर खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करने और अतिक्रमण हटाने तक, सभी काम तेजी से पूरे किए जाएं। इतना ही नहीं, स्ट्रीट लाइट की शिकायतों पर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट भी मांगी गई है।

सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए बेसहारा गौवंश
सोमवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में महापौर राजरानी मल्होत्रा ने बेसहारा गौवंश की समस्या को लेकर अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को सुरक्षित तरीके से पकड़कर गौशालाओं में पहुंचाया जाए। इसके लिए लगातार अभियान चलाया जाए। अभियान के दौरान महापौर टीम, पार्षद और निगम अधिकारी एजेंसी को पूरा सहयोग देंगे।

महापौर ने यह भी निर्देश दिया कि अभियान के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि कार्रवाई में कोई बाधा न आए। अगर कोई व्यक्ति अभियान में रुकावट डालता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वहीं, पशुपालकों से भी अपील की गई कि वे अपने पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ें और उन्हें अपने परिसर में सुरक्षित रखें।

15 दिन में बताना होगा कहां-कहां खराब हैं स्ट्रीट लाइट
गुरुग्राम की सड़कों और रिहायशी इलाकों में खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पर भी महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर अंदरूनी गलियों तक पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए। किसी भी इलाके में खराब स्ट्रीट लाइट के कारण अंधेरा नहीं रहना चाहिए।

इस पर निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने अधीक्षण अभियंता सचिन यादव को अगले 15 दिनों के भीतर स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतों और उनके समाधान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अब प्रत्येक वार्ड में एक इलेक्ट्रिशियन की ड्यूटी तय की जाएगी। संबंधित इलेक्ट्रिशियन का मोबाइल नंबर और जानकारी वार्ड पार्षद को भी दी जाएगी, ताकि लाइट खराब होने पर शिकायत का जल्द

More From Author

NCR में किसके लिए बिछाया जा रहा था हथियारों का जाल? गुरुग्राम पुलिस के खुलासे से मचा हड़कंप!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *