गुरुग्राम को मिला नया पुलिस कमिश्नर, सिबाश कबिराज संभालेंगे कमान

गुरुग्राम में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। हरियाणा सरकार ने रविवार देर रात पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। इसी क्रम में गुरुग्राम को नया पुलिस कमिश्नर मिला है।

पंचकूला के पुलिस आयुक्त और साइबर व एससीआरबी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सिबाश कबिराज को गुरुग्राम का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी सिबाश कबिराज अब गुरुग्राम की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

वहीं, गुरुग्राम के मौजूदा पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा का तबादला कर उन्हें एडीजीपी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय पंचकूला की जिम्मेदारी दी गई है। विकास अरोड़ा जुलाई 2024 से गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात थे। लंबे समय बाद उनका ट्रांसफर किया गया है।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार गुरुग्राम के अलावा करनाल, हिसार, पंचकूला और राज्य अपराध शाखा समेत कई अहम पदों पर भी नए अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। इस बड़े फेरबदल को हरियाणा पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

More From Author

शिक्षा के मामले में आगे रहने वाला गुरुग्राम आखिर क्यों रह गया पीछे?

गुरुग्राम में अपराधी के ठिकाने पर चला प्रशासन का डंडा, सामने आई बड़ी वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *