पार्क, पार्किंग या सड़क किनारे शराब पीना पड़ेगा भारी?

गुरुग्राम के किसी पार्क, पार्किंग, सड़क किनारे या खुले सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पी रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। गुरुग्राम पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ अब सख्ती शुरू कर दी है। पश्चिम जोन में पुलिस ने मंगलवार रात यानी 29 सितंबर 2026 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों को पकड़ा।

कहाँ-कहाँ हुई चेकिंग ?
पुलिस के मुताबिक, यह अभियान अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए चलाया गया था। पुलिस टीमों ने पार्कों, पार्किंग स्थलों, सड़कों के किनारे और अन्य खुले सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान जहां भी लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते मिले, पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की।

कितने लोगों पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के कारण शांति और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पकड़े गए सभी 71 लोगों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172(2) के तहत हिरासत में लिया गया। इन सभी के खिलाफ नियमानुसार निवारक कार्रवाई की गई।

गुरुग्राम पुलिस का क्या कहना है?
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान सभी लोगों के लिए हैं और इन्हें नशाखोरी या हुड़दंग का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पश्चिम पुलिस जोन के अधिकारियों के निर्देश पर इस तरह के चेकिंग अभियान आने वाले दिनों में भी चलाए जाएंगे।

गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और कानून का सम्मान करें। यानी गुरुग्राम में अब पार्क हो या पार्किंग, सड़क किनारा हो या कोई खुली जगह सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना भारी पड़ सकता है।मंगलवार रात की कार्रवाई में 71 लोगों पर हुई कार्रवाई इसी सख्ती का संकेत है।

More From Author

Vatika Group के चेयरमैन गिरफ्तार, ED की जांच में क्या मिला?

कितने नंबर प्लेट के वाहन हुए इंपाउंड !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *