पीछे से टक्कर… फिर पीछा करने पर दोबारा हमला! आखिर माजरा क्या है?

सड़क पर दौड़ रहे एक ट्रक चालक की ऐसी लापरवाही सामने आई है, जिसने एक कार सवार की जान खतरे में डाल दी। पहले पीछे से जोरदार टक्कर मारी, फिर जब कार चालक ने पीछा कर ट्रक को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने दोबारा कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो कार पलटते-पलटते बची। पूरी घटना सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड रोड पर हुई।

कहाँ हुई टक्कर
पुलिस को दी शिकायत में सोहना निवासी महेंद्र ने बताया कि वह एक दुकान पर काम करते हैं। मंगलवार अलसुबह करीब 2:30 बजे वह काम खत्म करके अपनी सफेद रंग की ऑल्टो K10 कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भोंडसी टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रक लेकर भागा चालक
पहली टक्कर में कार को काफी नुकसान पहुंचा। महेंद्र ने ट्रक चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी रुकने के बजाय ट्रक की रफ्तार बढ़ाकर मौके से भागने लगा। इसके बाद महेंद्र ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और उसका नंबर भी नोट कर लिया। आरोप है कि सोहना के पास पहुंचने पर ट्रक चालक ने एक बार फिर उनकी ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। इस बार टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर पलटते-पलटते बची। महेंद्र ने सोहना में नाके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी घटना की जानकारी दी, लेकिन तब तक ट्रक चालक फरार हो चुका था।

CCTV फुटेज से होगी चालक की पहचान
घटना के बाद महेंद्र ने भोंडसी थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई और कार को हुए नुकसान का न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। टोल प्लाजा और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके।

More From Author

दिवाली पर इन 10 जगहों पर रहेगी दमकल की नजर, क्या आपका इलाका भी है लिस्ट में?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *