सोहना एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने खोली बड़ी पोल

गुरुग्राम पुलिस ने सोहना एक्सप्रेस-वे पर चलती सड़क के बीच स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग और वाहन का मालिक शामिल है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें सोहना एक्सप्रेस-वे पर धुनेला के पास एक स्कॉर्पियो को सड़क के बीच खड़ा कर खतरनाक स्टंट करते हुए देखा गया था। इस दौरान न केवल स्टंट करने वाले, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की जान भी जोखिम में पड़ गई थी।

वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 23 जून को थाना भोंडसी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को संरक्षण में लिया, जबकि वाहन मालिक को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि स्टंट करने वाला युवक नाबालिग था। वहीं, स्कॉर्पियो गाड़ी धुनेला, गुरुग्राम निवासी 36 वर्षीय नूरदीन की बताई गई है। आरोप है कि नूरदीन ने ही लापरवाही बरतते हुए अपनी गाड़ी नाबालिग को चलाने और स्टंट करने के लिए दी थी।

पुलिस ने वाहन मालिक नूरदीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

More From Author

सड़क पर खड़े वाहनों पर अचानक बड़ी कार्रवाई… लोगों को लगा झटका!

गुरुग्राम में अगले हफ्ते होगा बड़ा एक्शन! सुल्तानपुर पक्षी विहार के पास 184 इमारतों पर मंडरा रहा बुलडोजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *