GURGAON REPORTER

शादी के एक साल बाद… लाखों की मांग और फिर खून की होली!

गुरुग्राम जिले के सोहना बाईपास क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के मामले ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। दहेज को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कुल 8 लोग घायल हो गए। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के अस्पताल में रेफर किया गया है।

मनीषा का आरोप: शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित
पीड़िता मनीषा, जो सोहना बाईपास क्षेत्र की रहने वाली है, ने बताया कि उसकी शादी लगभग एक साल पहले गुरुग्राम निवासी विक्की से हुई थी।
मनीषा का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उस पर लगातार दहेज लाने का दबाव बना रहा था। विक्की और उसके परिजन उस पर लाखों रुपये की मांग कर रहे थे, जिसे पूरा न करने पर मनीषा को आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।

लाठी-डंडों से हमला, चार की हालत गंभीर
बुधवार दोपहर विक्की अपने भाइयों के साथ सोहना बाईपास पहुंचा, जहां उसका सामना मनीषा के परिजनों से हुआ।
आरोप है कि विक्की और उसके भाइयों ने लाठी-डंडों से मनीषा के पिता और भाइयों पर हमला कर दिया।
हमले में लड़की पक्ष से प्रवीण, विक्रम, राजेश और वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सोहना नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते गुरुग्राम के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

लड़के पक्ष के तीन लोग भी घायल
झड़प में लड़के पक्ष के सोमवती, अशोक और विक्की को भी चोटें आई हैं। इन तीनों का सोहना नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए
घटना की सूचना मिलते ही सोहना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया:

“दोनों पक्षों के घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि दहेज की मांग और घरेलू विवाद इस संघर्ष का मुख्य कारण हैं।”


More From Author

GURGAON REPORTER

गुरुग्राम में शुरू होगा 11 हफ़्तों का सफाई अभियान… जानिए कब और कैसे!

GURGAON REPORTER

रंजिश में हुई फायरिंग… अब अदालत ने सुनाया 10 साल की कैद का फैसला!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *