भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने अपनी गुरुग्राम स्थित प्रॉपर्टी का जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) अपने बड़े भाई विकास कोहली के नाम कर दिया है। यह कदम उनके इंग्लैंड शिफ्ट होने के बाद प्रॉपर्टी के सभी कानूनी और प्रशासनिक कामों को व्यवस्थित रखने के लिए उठाया गया।

विराट कोहली वजीराबाद तहसील पहुंचे और करीब एक घंटे तक प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान तहसील कर्मचारी और स्थानीय लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने और फोटो खिंचवाने के मौके से उत्साहित दिखे। विराट ने उनकी मांग पर ऑटोग्राफ भी दिए।
औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद विराट सीधे एयरपोर्ट पहुंचे और भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुए। 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में विराट और रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।
इस व्यवस्था के तहत अब विकास कोहली गुरुग्राम में विराट की प्रॉपर्टी से जुड़े सभी मामलों को संभालेंगे, जिससे विराट इंग्लैंड में अपने परिवार और क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
Follow for More:
