हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026: 5500 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 11 जनवरी से

नए साल 2026 की शुरुआत में हरियाणा सरकार ने युवाओं को बड़ी सौगात दी है। हरियाणा सरकार और हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 5500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

पदों का विवरण

विज्ञापन के अनुसार भर्ती तीन कैटेगरी में की जाएगी—

  • 4500 पुरुष कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)
  • 600 महिला कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)
  • 400 पुरुष कॉन्स्टेबल (जीआरपी)

इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन जारी होने की तारीख: 01 जनवरी
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 जनवरी
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 जनवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क: कोई शुल्क नहीं

कैटेगरी से जुड़े प्रमाण पत्र की तिथियां

  • BCA/BCB/EWS उम्मीदवार: प्रमाण पत्र 01 अप्रैल 2025 या उसके बाद जारी और अंतिम तिथि से पहले का होना चाहिए
  • DSC/OSC उम्मीदवार: प्रमाण पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद और अंतिम तिथि से पहले जारी
  • ESM परिवार सदस्य: प्रमाण पत्र 12 जनवरी 2025 या उसके बाद जारी/नवीनीकृत होना चाहिए

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10+2 पास होना अनिवार्य
  • मैट्रिक या उससे उच्च स्तर पर हिंदी/संस्कृत विषय होना चाहिए
  • उच्च शिक्षा के लिए कोई अतिरिक्त वेटेज नहीं दिया जाएगा

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए
    (सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट मिलेगी)

परीक्षा और एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे
  • परीक्षा तिथि की जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें: www.hssc.gov.in

More From Author

WhatsApp ग्रुप में जुड़ते ही शुरू हो गई ठगी! गुरुग्राम में इंटरनेशनल साइबर रैकेट का भंडाफोड़

ड्रंक ड्राइविंग पर सख्ती, लेकिन खुद नशे में निकला ASI, VIP गाड़ी से टक्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *