सहकर्मियों का विवाद बना जानलेवा…एयर कंप्रेसर से दी दर्दनाक मौत !

गुरुग्राम शहर के रामपुरा इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दो सहकर्मियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में एक युवक की जान चली गई। आरोप है कि गुस्से में आकर एक युवक ने अपने ही साथी के साथ अमानवीय हरकत करते हुए एयर कंप्रेसर से उसके शरीर में हवा भर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान हरविंद्र के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला था और गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करता था। यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है।

विवाद के बाद हुई खौफनाक वारदात

पुलिस के अनुसार, हरविंद्र और आरोपी नरेश एक ही कंपनी में कार्यरत थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गई। इसी दौरान आरोपी नरेश ने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठाया।

एयर कंप्रेसर से हवा भरकर की हत्या

आरोप है कि नरेश ने मौके पर मौजूद एयर कंप्रेसर का नोजल हरविंद्र के प्राइवेट पार्ट पर लगाकर उसमें तेज दबाव से हवा भर दी। अत्यधिक प्रेशर के कारण कुछ ही सेकंड में हरविंद्र की हालत बिगड़ गई। उसके पेट में अत्यधिक हवा भरने से आंतें फट गईं।

गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक प्रेशर के कारण आंत फटने से उसकी मौत हुई।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एसएचओ कृष्ण कुमार के अनुसार, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।

More From Author

गुरुग्राम के इस व्यस्त मार्ग पर होने जा रहा है बड़ा बदलाव, जानिए क्या है प्लान!

मानेसर में भड़का मजदूरों का गुस्सा… सड़कों पर उतरे सैकड़ों कर्मचारी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *