ड्रोन से बन रहा आपकी जमीन का नक्शा… मानेसर में क्यों तेज हुआ सर्वे?

गुरुग्राम के मानेसर में डिजिटल भूमि रिकॉर्ड को अपडेट करने के लिए चल रहे ‘नक्शा’ पायलट प्रोजेक्ट को लेकर नगर निगम में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। Municipal Corporation Manesar में हुई इस बैठक की अध्यक्षता निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने की।

बैठक में आयुक्त ने सर्वे कार्य की प्रगति का जायजा लिया और जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं को लेकर अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

हर प्रॉपर्टी का बन रहा डिजिटल रिकॉर्ड
अधिकारियों के अनुसार यह सर्वे Digital India Land Records Modernization Programme (DILRMP) के तहत किया जा रहा है। इसके अंतर्गत निगम क्षेत्र की सभी प्रकार की संपत्तियों—चाहे वे निजी हों, सरकारी हों या व्यावसायिक—का डिजिटल डेटा तैयार किया जा रहा है।

आयुक्त ने बताया कि इस पहल से भूमि रिकॉर्ड में पारदर्शिता आएगी और लोगों को अपनी संपत्ति से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन और आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

घर-घर पहुंच रही सर्वे टीमें
सर्वे टीम गांवों, सेक्टरों और बाजार क्षेत्रों में जाकर जमीन मालिकों से स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज और जानकारी जुटा रही है। इस प्रक्रिया में राजस्व विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।

पटवारियों की ड्यूटी लगाकर सर्वे डेटा और पुराने राजस्व रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है, ताकि तैयार किया गया डेटा पूरी तरह सटीक और विश्वसनीय हो।

ड्रोन तकनीक से तैयार होगा सटीक नक्शा
आयुक्त प्रदीप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में तेजी लाई जाए और 27 अप्रैल तक निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए।

उन्होंने बताया कि ड्रोन और आधुनिक तकनीक की मदद से जमीन का सटीक मैप तैयार किया जा रहा है। इससे भविष्य में संपत्ति विवादों और अवैध कब्जों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

हरियाणा के तीन शहरों में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट
यह पायलट प्रोजेक्ट मानेसर के अलावा Panchkula और Narnaul में भी शुरू किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इसके सफल होने पर शहरी भूमि प्रबंधन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

लोगों से सहयोग की अपील
नगर निगम ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे सर्वे टीम का सहयोग करें और अपनी जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

बैठक में संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, लोकेश यादव, डीटीपी राजेंद्र शर्मा, एसडीओ संजोग शर्मा सहित राजस्व विभाग के अधिकारी और सर्वे टीम के सदस्य मौजूद रहे।

More From Author

गुरुग्राम में झूठी रेप कॉल से हड़कंप: डायल-112 का दुरुपयोग, महिला पर केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *