ड्राइवर-हेल्पर घायल पड़े रहे… लेकिन लोगों की नजर सिर्फ इन पर थी!

साइबर सिटी गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे (NH-48) पर शनिवार को एक हैरान कर देने वाला हादसा हुआ। आम से भरा एक पिकअप अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। देखते ही देखते पूरे हाईवे पर आम बिखर गए और कुछ ही मिनटों में वहां ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

हादसे में पिकअप का ड्राइवर और हेल्पर घायल होकर सड़क पर पड़े थे, लेकिन कई लोगों की नजर घायलों पर नहीं, बल्कि सड़क पर बिखरे आमों पर थी। जो जहां था, वहीं रुक गया और आम उठाकर अपने बैग, गाड़ी और थैलों में भरने लगा।

घायलों से ज्यादा आमों की चिंता!

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उम्मीद थी कि लोग सबसे पहले घायलों की मदद करेंगे, लेकिन मौके पर मौजूद कई लोग आम उठाने में लग गए।

जिसके हाथ जितने आम लगे, वह उतने लेकर चलता बना। कुछ लोग कारों की डिक्की भरते नजर आए तो कुछ थैलों में आम भरते दिखाई दिए। इस दौरान घायल ड्राइवर और हेल्पर मदद का इंतजार करते रहे।

हालांकि, कुछ जिम्मेदार लोगों ने आगे आकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- इंसानियत हार गई

पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर आम बिखरे पड़े हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें उठाने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सड़क हादसे में किसी की जान बचाना ज्यादा जरूरी था या मुफ्त के आम ले जाना?



More From Author

काम बंद कराने और धमकी देने का दावा… जांच के बाद कहानी ही बदल गई

गुरुग्राम में टला बड़ा हादसा! NH-48 पर टूटी 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *