अब गुरुग्राम की सफाई पर जनता रखेगी नजर! MCG ने दी मशीन ट्रैकिंग की सुविधा

नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने सफाई व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल की है। अब शहरवासी अपने घर बैठे ही शहर की रोड स्वीपिंग मशीनों की गतिविधियों की निगरानी कर सकेंगे।

MCG ने इन मशीनों के लिए पोर्टल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड सार्वजनिक कर दिए हैं, जिससे आम नागरिक भी यह देख सकें कि कौन सी मशीन कब और कहां सफाई कर रही है।

कैसे करें एक्सेस?

  • सड़क किनारे लगे QR कोड को स्कैन करें
  • लॉगिन आईडी: vngurugram
  • पासवर्ड: 123456
  • ट्रैक करें रात के समय सफाई मशीन की रियल टाइम लोकेशन

क्यों उठाया गया यह कदम?
यह निर्णय लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लिया गया है। कई नागरिकों की यह शिकायत थी कि मशीनें नियमित रूप से काम नहीं कर रहीं या सफाई अधूरी छोड़ देती हैं। इस पारदर्शिता के तहत अब जनता खुद मशीनों पर नजर रख सकेगी।

फिलहाल जोन-3 में लागू

इस पहल की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जोन-3 से की गई है, जहां छह मशीनों का लॉगिन डेटा शेयर किया गया है। प्रयोग सफल रहने पर इसे पूरे गुरुग्राम में लागू किया जाएगा।

More From Author

गूगल पे फ्रॉड का नया पैंतरा! फर्जी ट्रांजैक्शन दिखा महिला से ठगे हजारों

गुरुग्राम की सड़कों पर ‘शराबी ड्राइवरों’ की शामत! पुलिस के शिकंजे में फंसे 611 वाहन चालक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *