जिले में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के तहत ट्रैफिक पुलिस ने जून महीने में बिना हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार
- एचएसआरपी प्लेट न लगाने पर 7,454 चालकों पर चालान किए गए और ₹65.05 लाख का जुर्माना लगाया गया।
- वहीं नंबर प्लेट के बिना वाहन चलाने पर 14,761 चालकों के चालान कर ₹1.40 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई।
कुल मिलाकर, 22,215 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और जुर्माने की कुल राशि ₹2.05 करोड़ से अधिक रही।
ट्रैफिक पुलिस की अपील:
ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर वैध एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाएं। इससे न केवल नियमों का पालन होगा, बल्कि अपराध या दुर्घटना की स्थिति में वाहन की पहचान और ट्रेसिंग में भी आसानी होगी।
