Adidas के गुरुग्राम Tech Hub में बड़ी छंटनी! 45-50% कर्मचारियों पर असर?

गुरुग्राम में स्पोर्ट्सवियर कंपनी Adidas के इंडिया टेक हब से बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में कई पदों को खत्म करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम स्थित टेक हब में करीब 700 कर्मचारी काम करते हैं और इनमें से करीब 45 से 50 प्रतिशत कर्मचारियों पर छंटनी की मार पड़ सकती है।

हालांकि, प्रभावित कर्मचारियों की सही संख्या अभी सामने नहीं आई है। Adidas ने भी आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि कितने कर्मचारियों की नौकरी जा रही है।

15 सितंबर की टाउन हॉल मीटिंग में दी गई जानकारी
रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को 15 सितंबर को हुई टाउन हॉल मीटिंग में इस फैसले की जानकारी दी गई। छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, डेटा इंजीनियर समेत टेक्नोलॉजी से जुड़े कई कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रभावित कर्मचारियों को दो ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप के कर्मचारियों को 15 सितंबर को ही एग्जिट लेटर दे दिया गया। वहीं, दूसरे ग्रुप के कर्मचारियों को कुछ समय तक कंपनी में काम जारी रखने के लिए कहा गया है।

कुछ कर्मचारियों के पास 15 दिसंबर तक का समय

दूसरे ग्रुप में शामिल कर्मचारियों को 15 दिसंबर तक काम करने और दूसरे टेक हब में अपना हैंडओवर पूरा करने के लिए कहा गया है। इस दौरान कर्मचारी Adidas के अंदर किसी दूसरी भूमिका के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। अगर उन्हें 15 दिसंबर तक कंपनी में कोई दूसरी भूमिका नहीं मिलती है, तो 15 दिसंबर उनका आखिरी वर्किंग डे होगा।

Adidas ने क्या कहा?
Adidas ने भारत में अपने टेक्नोलॉजी ऑर्गनाइजेशन में कुछ पदों को कम करने की पुष्टि की है। हालांकि, कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों की संख्या नहीं बताई है। कंपनी के मुताबिक, यह फैसला उसके ऑपरेटिंग मॉडल को बदलती बिजनेस जरूरतों के हिसाब से बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। Adidas ने कहा कि संगठन के कुछ हिस्सों को आसान बनाने, जरूरी क्षमताओं को मजबूत करने और तेजी से बदलते बिजनेस और टेक्नोलॉजी माहौल के लिए कंपनी को तैयार करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया जा रहा है।

कंपनी ने यह भी कहा कि भारत उसके लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है। Adidas का इंडिया टेक्नोलॉजी हब आगे भी कंपनी के ग्रोथ, इनोवेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में अहम भूमिका निभाता रहेगा। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि गुरुग्राम के Adidas टेक हब में आखिर कितने कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। कंपनी ने अभी इसका आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।

More From Author

गुरुग्राम में गोपाल कांडा के 3 ठिकानों पर ED की छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *