दिल्ली जाने वालों के लिए अलर्ट, बॉर्डर पर बढ़ाई गई जांच

वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लागू ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP)-4 के तहत शुक्रवार को दिल्ली से सटे गुरुग्राम बॉर्डर पर यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी। दिल्ली की ओर जाने वाले चार प्रमुख प्रवेश मार्गों पर चेकपॉइंट लगाकर बीएस-III और बीएस-IV डीजल समेत कम उत्सर्जन मानकों वाले वाहनों को राजधानी में प्रवेश से रोका गया।

यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली-जयपुर-गुरुग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48), द्वारका एक्सप्रेसवे, आया नगर सीमा और धुंधाहेड़ा-कापसहेड़ा बॉर्डर पर की गई कार्रवाई के दौरान 500 से अधिक एंड-ऑफ-लाइफ व्हीकल्स (ELVs) और प्रतिबंधित श्रेणी के वाहन पकड़े गए, जिन्हें वापस गुरुग्राम की ओर भेज दिया गया।

यातायात के उपायुक्त (डीसीपी) डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए एनएच-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरे सक्रिय किए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के सहयोग से बॉर्डर पॉइंट्स पर 24 घंटे निगरानी और नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है।

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए जोनल अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) यातायात एवं राजमार्ग सत्यपाल यादव ने शुक्रवार को विभिन्न बॉर्डर चेकपॉइंट्स का निरीक्षण कर वाहनों की आवाजाही की समीक्षा की।

एसीपी यादव ने कहा कि सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर मैनुअल चेकिंग के जरिए GRAP नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है, जबकि एक्सप्रेसवे पर यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

More From Author

स्कूल परिसर में अचानक क्या हुआ कि चेयरमैन पर चलने लगीं कुर्सियां ?

चॉकलेट से फंसाया, फिर हैवानियत… मानेसर केस में पुलिस आते ही KMP फ्लाईओवर से कूदा आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.