इटली से गुरुग्राम क्यों पहुंची महिला? Instagram की दोस्ती में ऐसा क्या हुआ

गुरुग्राम में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर विदेश की महिला से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को AI फिल्म क्रिएटर बताया और शादी का झांसा देकर महिला से करीब कई हजार रुपये ठग लिए। महिला को जब ठगी का पता चला तो वह इटली से गुरुग्राम पहुंची और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे फसाया अपने झांसे में?
पुलिस के मुताबिक, इटली मूल की महिला की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram के जरिए गुरुग्राम निवासी अखिल मौर्या से पहचान हुई थी। आरोपी ने महिला को बताया कि वह AI फिल्म क्रिएटर है। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो आरोपी ने महिला से शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने AI वीडियो बनाने के अपने काम के लिए महिला से पैसों की मांग शुरू कर दी। महिला ने उसकी बातों पर भरोसा करते हुए Western Union के जरिए दो बार पैसे भेजे।

कितने पैसों की करी ठगी?
महिला ने 4 अगस्त 2026 को 450 यूरो और 10 सितंबर 2026 को फिर 450 यूरो भेजे। यानी आरोपी ने कुल 900 यूरो, करीब 98 हजार रुपये की ठगी की। बाद में महिला को ठगी का एहसास हुआ। उसने जुलाई 2026 में Instagram के जरिए गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम गौरव फोगाट से संपर्क किया। इसके बाद वह 28 सितंबर को इटली से गुरुग्राम पहुंची और लिखित शिकायत दी।

बेरोजगार होने के बाद रची ठगी की कहानी
शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम वेस्ट थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने जांच के बाद आरोपी अखिल, उम्र 36 साल को 1 अक्टूबर 2026 को सेक्टर-17 गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी B.Sc. तक पढ़ा है और पहले एक निजी कंपनी में टेक्निकल सपोर्ट का काम करता था। जुलाई 2025 में नौकरी छूटने के बाद वह बेरोजगार हो गया था। पुलिस के अनुसार, इसके बाद रुपयों के लालच में उसने Instagram के जरिए महिला से संपर्क किया और शादी तथा AI वीडियो बनाने के नाम पर पैसे मंगवाए।

कैसे मंगवाए पैसे?
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला से Western Union के जरिए पैसे मंगवाए। इसके बाद गुरुग्राम में Muthoot Finance के माध्यम से रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई। बैंक चार्ज कटने के बाद आरोपी के खाते में 67,297 रुपये पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

इस मामले में शिकायतकर्ता महिला खुद इटली से गुरुग्राम पहुंची। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील व्यवहार की उसने सराहना की और गुरुग्राम पुलिस को धन्यवाद दिया। पुलिस ने महिला के इस अभिवादन को अपनी ड्यूटी का हिस्सा बताते हुए सहजता से स्वीकार किया।

More From Author

गुरुग्राम में खुला नकली BP दवा का राज, गुजरात कनेक्शन ने बढ़ाई जांच की टेंशन!

गुरुग्राम में कचरे के इन 21 ठिकानों का क्या होगा? नगर निगम ने शुरू किया बड़ा अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *