आखिर समझौते की मुलाकात कैसे बन गई चाकूबाजी की वारदात?

गुरुग्राम में मिलकर समझौता करने के बहाने बुलाया और फिर चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गुरुग्राम के बसई एन्क्लेव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और चाकूबाजी के मामले में सेक्टर-10 थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में शिकायतकर्ता के पेट में चाकू लगा था, जबकि उसके साथी पर भी चाकू से हमला किया गया था।

समझौते के बहाने किया हमला
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को बसई एन्क्लेव में कुछ व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता और उसके दोस्त के साथ मारपीट की थी। इसके बाद 2 सितंबर को आरोपियों ने उन्हें बातचीत और समझौता करने के बहाने बुलाया।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, वहां पहुंचने पर आरोपियों ने फिर से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चाकू से हमला किया गया, जिससे शिकायतकर्ता के पेट में चोट लगी। उसके साथी पर भी चाकू से हमला किया गया, जबकि अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई।

कौन और कहाँ के है आरोपी
मामले में शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-10 थाना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 अक्टूबर 2026 को चार आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र (28), विकास मित्तल (21), राज (19) और विपुल कुमार (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र, विकास मित्तल और विपुल कुमार गांव गाड़ौली खुर्द, गुरुग्राम के निवासी हैं, जबकि राज उत्तर प्रदेश का निवासी है।

क्या-क्या हुआ बरामद
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से झगड़ा था। पुलिस के मुताबिक, इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी धर्मेंद्र सेक्टर-10 थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चाकू और दो डंडे बरामद किए हैं। चारों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

More From Author

गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 7 दिन में करोड़ो रुपये का जुर्माना!

ड्यूटी से घर तक का सफर क्यों बना आखिरी सफर?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *