10 हजार का सौदा… और 2.84 लाख का नुकसान! Gurugram में OLX पर महिला से बड़ी ठगी

गुरुग्राम में OLX पर सामान बेचना एक महिला के लिए भारी पड़ गया। सेक्टर-84 की रहने वाली महिला से ठगों ने सिर्फ 10 हजार के डायनिंग टेबल के बहाने 2 लाख 84 हजार रुपये ठग लिए।

एक कॉल से शुरू हुआ पूरा खेल
पीड़िता डिंपर पारिक जैन ने 15 मार्च को OLX पर अपना पुराना डायनिंग टेबल बेचने का विज्ञापन डाला था। कुछ दिन बाद एक कॉल आई—सामने वाले ने खुद को फर्नीचर दुकानदार बताया और 10 हजार में डील फाइनल कर ली।

सब कुछ सामान्य लग रहा था… लेकिन असली खेल अब शुरू होना था।

‘पेमेंट भेज रहा हूं’—और यहीं फंस गई महिला
ठग ने कहा कि वह ऑनलाइन पेमेंट कर रहा है और सामान लेने के लिए लड़का भेजेगा। फिर उसने “मर्चेंट ट्रांजैक्शन” का बहाना बनाकर महिला से पहले कुछ पैसे ट्रांसफर करने को कहा।

पहली बार भेजे गए पैसे वापस आ गए—यहीं से महिला को भरोसा हो गया।

पैसे वापस दिलाने के नाम पर होता गया बड़ा खेल
इसके बाद ठग ने 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए—जो वापस नहीं आए।
जब महिला ने पैसे मांगे, तो उसे अलग-अलग बहानों में उलझाकर बार-बार पैसे ट्रांसफर करवाए गए।

देखते ही देखते रकम बढ़ती गई… और कुल 2.84 लाख रुपये ठग लिए गए।

जब समझ आया, तब तक देर हो चुकी थी
काफी देर बाद जब पैसे वापस नहीं मिले, तब महिला को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना मानेसर में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

OLX पर ठगी का ये नया ट्रेंड
Gurugram में OLX फ्रॉड के मामलों में एक पैटर्न साफ दिख रहा है:

  • पहले छोटा भरोसा बनाया जाता है
  • फिर “पेमेंट प्रोसेस” के नाम पर पैसे मंगाए जाते हैं
  • और धीरे-धीरे बड़ी रकम निकलवा ली जाती है





More From Author

मजदूर बनकर आते थे, करोड़ों लेकर गायब हो जाते थे… आखिर कैसे?

गुरुग्राम में निगम कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, फायर ब्रिगेड की हड़ताल 9वें दिन भी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *