गुरुग्राम में अब कानून तोड़ना नहीं होगा आसान! पुलिस ने लिया बड़ा फैसला

गुरुग्राम। तेजी से बढ़ते गुरुग्राम में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले में किसी भी धरना-प्रदर्शन, ट्रैफिक जाम, साम्प्रदायिक तनाव, वीआईपी मूवमेंट या आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 विशेष Law & Order कंपनियां हर समय तैयार रहेंगी। गुरुग्राम पुलिस ने पांच नई कंपनियों का गठन किया है, जिसके बाद जिले में ऐसी कंपनियों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

पुलिस का कहना है कि इन विशेष कंपनियों का मकसद किसी भी संवेदनशील स्थिति में मिनटों में मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में लाना है। हाल के दिनों में पांच कंपनियां बनाई गई थीं और अब पांच नई कंपनियां जोड़कर पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षमता को दोगुना कर दिया गया है।

चारों जोन में रहेगी स्पेशल फोर्स की तैनाती

नई व्यवस्था के तहत गुरुग्राम के पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और मानेसर—चारों पुलिस जोन में दो-दो विशेष Law & Order कंपनियां तैनात रहेंगी। इसके अलावा दो कंपनियां डीसीपी मुख्यालय के अधीन रहेंगी, जिन्हें जरूरत पड़ने पर जिले के किसी भी हिस्से में तुरंत भेजा जा सकेगा।

हर कंपनी में 107 जवान, ACP करेंगे कमान संभालेंगे

हर विशेष कंपनी में 107 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यानी अब जिले में एक हजार से ज्यादा प्रशिक्षित पुलिसकर्मी सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार रहेंगे।

प्रत्येक कंपनी की कमान एसीपी रैंक के अधिकारी के हाथ में होगी, जबकि इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी असिस्टेंट कमांडर की जिम्मेदारी निभाएगा।

इन हालात में तुरंत होगी कार्रवाई

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, इन विशेष कंपनियों को खास तौर पर उन परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया है, जहां तुरंत और प्रभावी पुलिस कार्रवाई की जरूरत होती है। इनमें शामिल हैं—

  • धरना-प्रदर्शन और प्रदर्शनकारी भीड़ को नियंत्रित करना
  • साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति
  • वीआईपी ड्यूटी
  • बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था
  • आपदा प्रबंधन
  • कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई

क्यों पड़ी इन कंपनियों की जरूरत?

गुरुग्राम देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में शामिल है। यहां रोजाना लाखों लोग काम के लिए आते-जाते हैं, बड़ी कंपनियां, औद्योगिक क्षेत्र, एक्सप्रेसवे और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन होते रहते हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए पुलिस ने अपनी स्पेशल Law & Order यूनिट को और मजबूत किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नई कंपनियों के गठन से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों को भी ज्यादा सुरक्षित माहौल मिलेगा। किसी भी आपात स्थिति में अब पुलिस पहले से कहीं ज्यादा तेजी से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकेगी.

More From Author

गुरुग्राम में कुछ घंटों की बारिश ने बदल दी तस्वीर, सड़क धंसी और हाईवे पर थम गई रफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *