गुरुग्राम में अनियमितताओं पर सख्ती… तीन रजिस्ट्री क्लर्क सस्पेंड

गुरुग्राम की तहसीलों में सामने आई अनियमितताओं को लेकर हरियाणा सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वित्तीय आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देश पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

12 मार्च को जारी आदेश के अनुसार बादशाहपुर के नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह के खिलाफ नियम 7 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

इसके साथ ही विभाग ने तत्काल प्रभाव से तीन रजिस्ट्री क्लर्कों को निलंबित करने का आदेश दिया है। निलंबित कर्मचारियों में अमित राघव (तहसील वजीराबाद), अमिता (तहसील कादीपुर) और आरती (तहसील बादशाहपुर) शामिल हैं।

एक सप्ताह में आरोप पत्र तैयार करने के निर्देश
अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले से संबंधित आरोप पत्र का मसौदा एक सप्ताह के भीतर तैयार कर सरकार को भेजा जाए। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

तीन तहसीलों में रजिस्ट्री का काम प्रभावित
रजिस्ट्री क्लर्कों के निलंबन के बाद गुरुग्राम की वजीराबाद, कादीपुर और बादशाहपुर तहसीलों में रजिस्ट्री का काम प्रभावित हो गया है। जानकारी के मुताबिक इन तीनों तहसीलों में सुबह से ही कामकाज ठप पड़ा है, जिससे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

गुरुग्राम में सीवरेज सिस्टम होगा और मजबूत… धनवापुर में बनेगा नया STP प्लांट

बंधवाड़ी में 17 लाख टन पुराने कचरे का ढेर, ताजा कचरे के निपटान के टेंडर तीन बार फेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *