30 दिन…08 करोड़ के चालान! गुरुग्राम में आखिर ऐसा क्या हुआ?

गुरुग्राम की सड़कों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सितंबर महीने में बड़ी कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 82,396 चालान किए गए।

क्या है एक महीने का डेटा ?
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सितंबर में किए गए कुल चालानों में सबसे ज्यादा मामले बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने से जुड़े रहे। इनमें 42,066 चालान ऐसे वाहन चालकों के किए गए, जिन्होंने खुद हेलमेट नहीं पहना था। इन पर कुल 4 करोड़ 20 लाख 66 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, 40,330 चालान बाइक या स्कूटर के पीछे बैठने वाले व्यक्ति के बिना हेलमेट होने पर किए गए। इन मामलों में कुल 4 करोड़ 3 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक पुलिस की ओर से 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक वाहन चालकों के चालान करके 08 करोड़ 23 लाख 96 हजार रुपयों का लगाया जुर्माना।

हेलमेट नहीं पहनना पड़ सकता है भारी
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि इससे सड़क हादसे की स्थिति में गंभीर चोट और जान जाने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए पुलिस लगातार बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस का उद्देश्य सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों और उनके साथ सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ट्रैफिक पुलिस की लोगों से अपील
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों और रोड यूजर्स से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय ड्राइवर और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट पहनने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और जान-माल के नुकसान से बचा जा सकता है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सुरक्षित यात्रा करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

More From Author

आपकी भी है कोई शिकायत? गुरुग्राम में इस दिन सीधे अधिकारियों से मिलकर बताएं समस्या

गुरुग्राम में बदलने वाली है हेल्थ सर्विस? जानिए यहां क्या-क्या मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *