चलती XUV में ऐसा क्या हुआ? अचानक लगी भीषण आग

गुरुग्राम के झाड़सा चौक के पास मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती XUV में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी धू-धूकर जलने लगी और सड़क पर घना धुआं फैल गया। बताया जा रहा है कि XUV में आग लगते ही ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने की सही वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक धुआं दिखाई देता रहा।

हादसे में कोई हताहत नहीं
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग इतनी तेज थी कि XUV बुरी तरह जल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

More From Author

गुरुग्राम में अपराधी के घर पर चला बुलडोजर, 50 गज की जमीन पर ऐसा क्या था ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *