सदर बाजार इलाके में एक ब्लैक थार में सवार युवक का सार्वजनिक तौर पर अशोभनीय व्यवहार सामने आया है। सूचना के अनुसार, सोहना चौक से शिवमूर्ति की ओर जा रही थार में सवार युवक ने चलते वाहन से ही सड़क पर पेशाब करने की शर्मनाक हरकत की।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काले रंग की थार गाड़ी तेज रफ्तार में सोहना चौक से शिवमूर्ति की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी सदर बाजार क्षेत्र से गुजरी, ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठे युवक ने खिड़की खोली और जिप खोलकर सड़क पर पेशाब करना शुरू कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम पीछे चल रही कार में सवार लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
युवक अकेला नहीं था
सूत्रों के अनुसार, थार में युवक अकेला नहीं था। गाड़ी में अन्य लोग भी मौजूद थे और बताया जा रहा है कि वाहन में शराब की बोतलें भी रखी हुई थीं। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक ने नशा की स्थिति में यह असभ्य हरकत की।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
दुकानदारों और राहगीरों ने घटना को बेहद शर्मनाक बताया। उनका कहना है कि गुरुग्राम जैसे आधुनिक और शिक्षित शहर में इस तरह का व्यवहार बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस से अपील की गई है कि ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर इस तरह का कृत्य करने से बच सके।
