गुरुग्राम में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत… लेकिन समय कम!

गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) द्वारा चलाई जा रही सरचार्ज माफी योजना उपभोक्ताओं के लिए राहत का बड़ा मौका साबित हो रही है। जिले में अब तक 800 से अधिक डिफाल्टर उपभोक्ता बकाया राशि जमा कर डिफाल्टर सूची से बाहर हो चुके हैं। इसके जरिए निगम को 2 करोड़ 80 लाख 48 हजार रुपए की वसूली हो चुकी है।

निगम अधिकारियों का कहना है कि योजना की सफलता को देखते हुए आने वाले दिनों में लाभ लेने वालों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। उपभोक्ताओं के पास इस योजना का लाभ उठाने के लिए 11 नवंबर तक का समय है।

एकमुश्त भुगतान से हटे कनेक्शन धारकों के नाम

इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पहले ही काटे जा चुके थे। लेकिन योजना के तहत एकमुश्त राशि जमा करने पर उन्हें बकाया सरचार्ज से राहत मिल गई। कुछ उपभोक्ता किस्तों में भुगतान कर लाभ ले रहे हैं और वे समय पर बिल जमा कर रहे हैं।

31 अगस्त तक के बकाया पर मिलेगा फायदा

DHBVN ने स्पष्ट किया है कि 31 अगस्त 2024 तक के बकाया राशि पर ही सरचार्ज माफी लागू होगी। सोहना क्षेत्र में अभी भी काफी संख्या में उपभोक्ता डिफाल्टर सूची में शामिल हैं, जिन्हें निगम योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

निगम की अपील

निगम के सीए मोहम्मद खालिद ने बताया कि योजना को लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील है कि इस golden chance को न गंवाएं और समय रहते अपना बकाया चुकाकर कनेक्शन बहाल कराएं।

More From Author

तहसीलों में खत्म होगा कागजी झंझट…अब ई-रजिस्ट्री से मिनटों में जमीन का पंजीकरण

गैस सिलेंडर शॉप में आग… इतनी तेज ब्लास्ट कि दीवारें तक उड़ गईं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *