तोता गैंग गिरफ्तार! जानिए कैसे पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश

अपराध शाखा सेक्टर-17 गुरुग्राम की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-37 पावर हाउस के पास कार्रवाई कर तीन अपराधियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ तोता, संदीप और रोहित उर्फ कलिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, एक देशी कट्टा, सात जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की। मामले में थाना सेक्टर-10A में शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पूछताछ में आरोपी सुनील उर्फ तोता को आदतन अपराधी पाया गया, जो अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों के दम पर लूट और मारपीट करता है। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे इन हथियारों का उपयोग कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले थे। साथ ही उन्होंने फिरौती के उद्देश्य से मारपीट की एक वारदात करने की बात भी स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, धमकी, मारपीट और शस्त्र अधिनियम सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को 03 नवंबर 2025 को अदालत में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस आगे यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार सप्लाई करने वाला व्यक्ति कौन है।

More From Author

गैस सिलेंडर शॉप में आग… इतनी तेज ब्लास्ट कि दीवारें तक उड़ गईं!

Gurugram Sukhrali CCTV footage of puppy theft by car driver at night

गुरुग्राम में पिल्ला चोर गिरोह सक्रिय, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *