नाका ड्यूटी पर दर्दनाक हादसा: ग्वाल पहाड़ी में ट्राले ने कॉन्स्टेबल को कुचला, चालक फरार

गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां नाका ड्यूटी के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार, निवासी कुमरौदा जाटूसाना, रेवाड़ी के रूप में हुई है।

चेकिंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस की ओर से ग्वाल पहाड़ी इलाके में नाका लगाया गया था। ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल अजय एक महिंद्रा पिकअप वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप आगे से उछल गई और ट्राला आगे बढ़ते हुए कॉन्स्टेबल अजय को बुरी तरह कुचलता चला गया।

ट्राला चालक फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

हादसे के बाद ट्राला चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राले के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

2019 में हुए थे पुलिस में भर्ती

कॉन्स्टेबल अजय कुमार वर्ष 2019 में पुलिस बल में भर्ती हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

गुरुग्राम पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और ट्राले चालक को जल्द पकड़ने का दावा किया है।

More From Author

NCR में बढ़ता अपराध… और गुरुग्राम में अचानक जुटी चार राज्यों की पुलिस, बड़ा प्लान तैयार!

गुरुग्राम में ऑपरेशन ट्रैक डाउन… और फिर पुलिस ने दबोच लिए 289 कुख्यात अपराधी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *