गुरुग्राम में ऑपरेशन ट्रैक डाउन… और फिर पुलिस ने दबोच लिए 289 कुख्यात अपराधी!

गुरुग्राम जिला पुलिस ने शहर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए स्पेशल अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर 5 नवंबर से 20 नवंबर तक चले इस अभियान में पुलिस ने 289 कुख्यात और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

5 हजार का इनामी बदमाश दबोचा
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास, संगठित अपराध तथा अन्य गंभीर मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई गई थीं। इसी दौरान थाना सदर गुरुग्राम के एक पुराने मामले में वांछित 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा, 9 हत्याकांड के आरोपी और 29 हत्या के प्रयास में शामिल अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आए।

अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने संगठित अपराध में शामिल 48 अपराधियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए।
वहीं लूट, छीनाझपटी, डकैती, अवैध वसूली और अपहरण जैसे अपराधों में लिप्त 56 आरोपी भी पकड़े गए।

अवैध हथियारों के नेटवर्क पर की गई कार्रवाई सबसे बड़ी उपलब्धि रही। पुलिस ने 74 आरोपियों को अवैध हथियार रखने, बेचने या उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया।

बरामद हथियारों में शामिल हैं:

  • 43 देसी कट्टे
  • 2 पिस्टल
  • 1 मैगजीन
  • 59 जिंदा कारतूस
  • 1 चाकू

“समय रहते बड़ी वारदातें रोकी गईं” – DCP Headquarters

डीसीपी हेडक्वार्टर डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि बरामद हथियार कई आपराधिक वारदातों में इस्तेमाल किए जाने थे, लेकिन समय रहते उन्हें विफल कर दिया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने 75 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है, जिससे भविष्य में उन पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी।

More From Author

नाका ड्यूटी पर दर्दनाक हादसा: ग्वाल पहाड़ी में ट्राले ने कॉन्स्टेबल को कुचला, चालक फरार

अवैध कट, अवैध एंट्री—अब सब बंद! सुरक्षित होगा द्वारका एक्सप्रेसवे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *