हरियाणा HTET 2025: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बदला नियम, जानें पूरी जानकारी

गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि HTET-2025 के ऑनलाइन आवेदन के दौरान आधार कार्ड अनिवार्य नहीं होगा।

बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार किसी भी परीक्षा में आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड को केवल पहचान के विकल्प के रूप में स्वीकार किया जा सकता है, अनिवार्य दस्तावेज़ के रूप में नहीं। इसी आदेश के अनुपालन में HTET-2025 के आवेदन फॉर्म में आधार कार्ड की बाध्यता समाप्त कर दी गई है।

उन्होंने जानकारी दी कि HTET-2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 जनवरी 2026 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन में सुधार का अवसर

बोर्ड की ओर से यह भी बताया गया है कि आवेदन के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 4 और 5 जनवरी 2026 को ऑनलाइन सुधार का अवसर दिया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थी अपने

  • व्यक्तिगत विवरण
  • फोटो व हस्ताक्षर
  • अंगूठे का निशान
  • परीक्षा लेवल व विषय चयन
  • लेवल-2 और लेवल-3 के लिए जाति वर्ग
  • दिव्यांग श्रेणी
  • गृह राज्य

से जुड़ी जानकारियों में संशोधन कर सकेंगे।

बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी या अन्य किसी समस्या से बचा जा सके।

कहां देखें आधिकारिक सूचना

HTET-2025 से संबंधित सभी अपडेट, नोटिस और दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
www.bseh.org.in

पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

More From Author

मंदिर दर्शन के बहाने निकली पत्नी, रास्ते में पति पर चला दी कुल्हाड़ी

6 गांवों की जमीन, 6 किमी लंबी सड़क… जानिए ग्रेटर एसपीआर की पूरी योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *