तावडू में 15 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली रैली को लेकर प्रशासन ने सख्त ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के मद्देनज़र सुरक्षा कारणों और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सोहना से तावडू की ओर जाने वाले भारी वाहनों के संचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार 15 फरवरी को सुबह 07:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक सोहना-तावडू मार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही इसी समयावधि में सोहना शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों की एंट्री भी बंद रहेगी।
वैकल्पिक मार्ग से करें सफर
प्रशासन ने भारी वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने के निर्देश दिए हैं—
- पलवल मार्ग से सोहना-तावडू जाने वाले वाहन चालक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के माध्यम से कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) का प्रयोग करें।
- प्रशासन का कहना है कि रैली के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।
अधिकारियों ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित समय और वैकल्पिक मार्गों का पालन करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
