गुरुग्राम के इन सेक्टरों में होने वाला है बड़ा बदलाव… सड़क को लेकर आई अहम खबर

गुरुग्राम के सेक्टर-68 और 69 में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने इन दोनों सेक्टरों को विभाजित करने वाली मुख्य सड़क को गांव बादशाहपुर के पास गुरुग्राम-सोहना हाईवे से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के साथ सर्विस रोड, फुटपाथ और ड्रेनेज (नाला) भी विकसित किया जाएगा। यह परियोजना न केवल कनेक्टिविटी बेहतर करेगी, बल्कि इलाके में ट्रैफिक की समस्या को भी काफी हद तक कम करेगी।

करीब 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क का लगभग आधा किलोमीटर हिस्सा पहले से तैयार है, जबकि शेष डेढ़ किलोमीटर हिस्सा लंबे समय से कानूनी विवाद में फंसा हुआ था। हाल ही में कोर्ट से स्टे हटने के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVपी) ने जनवरी में जमीन खाली कराकर जीएमडीए को सौंप दी थी।

अब जीएमडीए ने इस परियोजना के लिए एस्टीमेट तैयार कर टेंडर जारी कर दिया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की मंजूरी के बाद यह प्रक्रिया आगे बढ़ी है। अनुमान है कि अगले तीन से चार महीनों में टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा और उसके बाद एक साल के भीतर सड़क निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

इस सड़क के बनने से सेक्टर-68, 69, 70 और 70ए की हाउसिंग सोसाइटियों को सीधा फायदा मिलेगा। फिलहाल इन इलाकों के लोग आवाजाही के लिए सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर निर्भर हैं, जहां ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

नई सड़क के शुरू होने से न सिर्फ एसपीआर पर ट्रैफिक कम होगा, बल्कि सोहना हाईवे तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। साथ ही, भविष्य में एसपीआर पर बनने वाले एलिवेटेड रोड के दौरान यह सड़क वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी काम करेगी।

More From Author

द्वारका एक्सप्रेसवे पर बड़ी राहत की तैयारी: बिजवासन टोल के पास बनेगा यू-टर्न अंडरपास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *