सोहना में हिट एंड रन: अज्ञात वाहन की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत

सोहना के रायसीना गांव के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान रायसीना निवासी विनीत (पुत्र विनोद) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। हाल ही में उसने 12वीं कक्षा में प्रवेश लिया था।

नाले में गिरने से गई जान

पुलिस के अनुसार, विनीत अपनी मोटरसाइकिल से सोहना ढाणी की ओर जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा।

मौके पर ही मौत, बाइक क्षतिग्रस्त

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना में उसकी मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

आरोपी चालक फरार, तलाश जारी

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार चालक की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है।

More From Author

एक चूक या बड़ी लापरवाही? MCG में अधिकारी पर गिरी गाज

गुरुग्राम रोडवेज में बड़ा गबन: यात्रियों से पैसे लेकर टिकट नहीं दी, कंडक्टर सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *