गुरुग्राम के लग्जरी शोरूम में हाई-प्रोफाइल महिलाओं की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

गुुरग्राम के सोहना रोड स्थित Good Earth Mall में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लग्जरी शोरूम से लाखों रुपये के डिजाइनर सूट चोरी होने का मामला सामने आया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी किसी आम गैंग ने नहीं, बल्कि हाई-प्रोफाइल दिखने वाली चार महिलाओं ने बेहद शातिर तरीके से अंजाम दी। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

ग्राहक बनकर पहुंचीं और स्टाफ को बातों में उलझाया

शोरूम संचालिका अंबिका तनेजा के मुताबिक, चारों महिलाएं सामान्य ग्राहकों की तरह दुकान में आई थीं। उन्होंने अलग-अलग डिजाइन, कपड़े और कीमतों को लेकर स्टाफ से बातचीत शुरू कर दी, ताकि कर्मचारियों का ध्यान भटकाया जा सके।
इसी दौरान महिलाओं ने बेहद चालाकी से महंगे डिजाइनर सूट अपने कपड़ों में छिपाने शुरू कर दिए।

ढीले कपड़ों और सीक्रेट पॉकेट्स में छिपाए सूट

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिलाएं सूटों को तह कर अपने ढीले कपड़ों और अंदर बनी विशेष जेबों में छिपा रही थीं। चोरी का तरीका इतना प्रोफेशनल था कि बाहर से किसी को जरा भी शक नहीं हुआ।
महिलाएं पूरे समय एक-दूसरे को कवर देती रहीं ताकि स्टाफ और कैमरों का ध्यान दूसरी तरफ बना रहे।

स्टॉक चेक में खुली चोरी की पोल
घटना का खुलासा तब हुआ जब शोरूम में स्टॉक चेक किया गया। कई महंगे डिजाइनर सूट गायब मिले। इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियां सामने आ गईं। फुटेज में महिलाएं बेहद आत्मविश्वास के साथ चोरी करती दिखाई दे रही हैं।

अंतरराज्यीय गिरोह होने की आशंका

शोरूम संचालिका अंबिका तनेजा का कहना है कि जिस तरीके से चोरी की गई, उससे साफ लगता है कि यह किसी पेशेवर गिरोह का काम है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि इतनी सभ्य दिखने वाली महिलाएं इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकती हैं।

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी

‘ये है मेरा गुरुग्राम’ संगठन के सतपाल राणा ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
प्रारंभिक जांच में यह किसी अंतरराज्यीय गिरोह का मामला माना जा रहा है, जो लग्जरी मॉल्स और महंगे शोरूम्स को निशाना बनाता है। पुलिस मॉल के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स के अलावा आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

More From Author

गुरुग्राम में हजारों एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी… 30 जून तक किसानों के पास बड़ा मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.