दिल्ली-NCR में Weather का बड़ा U-Turn! तेज हवा के साथ बारिश, गुरुग्राम में भी बरसे बादल

दिल्ली-NCR में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह से छाए बादलों के बाद कुछ इलाकों में तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर करीब 1:30 बजे के बाद एक बार फिर मौसम बदल गया। कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

गुरुग्राम में दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। सिविल लाइंस, सेक्टर-14, सेक्टर-15, सेक्टर-17, सेक्टर-29, एमजी रोड, डीएलएफ फेज-1, डीएलएफ फेज-2, सुशांत लोक, गोल्फ कोर्स रोड और सोहना रोड समेत कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं नोएडा के कई हिस्सों में भी बारिश का दौर शुरू हो गया।    साथ ही दिल्ली के कई हिस्सों से भी हल्की से तेज बारिश की खबरें सामने आई हैं। पूर्वी दिल्ली में पटपड़गंज रोड पर ईस्ट लक्ष्मी नगर मार्केट के पास बारिश होती देखी गई। बता दें कि शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली-NCR के अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए थे। सुबह करीब 10 बजे कुछ जगहों पर तेज धूप निकल आई थी। इसके बाद दोपहर में अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, तेज बारिश होने पर दिल्ली-NCR के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की भी संभावना है। गुरुग्राम में भी सिविल लाइंस, एमजी रोड, सेक्टर-29 और डीएलएफ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक धीमा होने की स्थिति बन सकती है।

More From Author

PG से लेकर शोरूम तक मेफील्ड गार्डन के 100 मकानों पर क्यों होने वाली है कार्रवाई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *