अगर आपका FASTag किसी एक बैंक से जुड़ा है और आप बैंक बदलना चाहते हैं, तो अब नया FASTag खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि मोबाइल SIM की तरह FASTag को भी एक बैंक से दूसरे बैंक में पोर्ट किया जा सकेगा।
FASTag इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए ये बड़ा बदलाव है। अब OneTag सुविधा के जरिए FASTag का बैंक बदला जा सकेगा, जबकि गाड़ी पर लगा FASTag वही रहेगा। यानी आपको पुराना FASTag हटाने, नया sticker लगाने और नया Tag इस्तेमाल करने की परेशानी नहीं होगी।

क्या है OneTag ?
दरअसल, FASTag को किसी बैंक से बदलने की जरूरत पड़ने पर अब तक कई लोगों को नया FASTag लेना पड़ता था। लेकिन OneTag portability की सुविधा के बाद FASTag को दूसरे बैंक में shift किया जा सकेगा। इसमें आपका FASTag और Tag ID वही रहेगा, सिर्फ उससे जुड़ा Issuer Bank बदल जाएगा।
FASTag पोर्ट करने का पूरा तरीका
*इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में Rajmargyatra App खोलना होगा।
*ऐप खोलने के बाद OneTag का ऑप्शन चुनना होगा।
*इसके बाद अपने मौजूदा FASTag से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी। जानकारी देने के बाद verification की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
*Verification पूरा होने के बाद ऐप में आपको उन बैंकों की जानकारी मिलेगी, जिनके पास FASTag पोर्ट करने की सुविधा उपलब्ध है।
*अब आपको अपनी पसंद का नया बैंक चुनना होगा।
*बैंक select करने के बाद portability के लिए अपनी consent यानी मंजूरी देनी होगी।
*Consent देने के बाद portability process आगे बढ़ेगा और आपका FASTag नए बैंक के साथ जोड़ दिया जाएगा।
इससे क्या फायदा होगा?
इस सुविधा से FASTag यूजर्स को सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि बैंक बदलने के लिए बार-बार नया FASTag लेने की जरूरत नहीं होगी। गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा sticker भी वही रहेगा और Tag ID भी बनी रहेगी। इससे नया FASTag खरीदने और पुराने FASTag को हटाने की परेशानी कम होगी।
हालांकि, पोर्ट करने से पहले एक बात जरूर ध्यान रखें। जिस बैंक में आप FASTag पोर्ट करना चाहते हैं, वो OneTag सुविधा में उपलब्ध है या नहीं, इसे ऐप पर जरूर चेक करें। तो अगर आपका FASTag किसी बैंक से जुड़ा है और आप उसकी service से परेशान हैं या किसी दूसरे बैंक में जाना चाहते हैं, तो अब नया FASTag लेने से पहले OneTag का ऑप्शन जरूर चेक करिए। मोबाइल SIM की तरह FASTag पोर्ट करने की ये सुविधा FASTag इस्तेमाल करने वालों के लिए काफी काम की साबित हो सकती है।
