CM सैनी की ग्रीवेंस बैठक में बड़ा फैसला, 15 में से 13 शिकायतों का तुरंत समाधान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को गुरुग्राम में जिला कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 15 शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं। इनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 2 लंबित मामलों पर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

C&D वेस्ट फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में बढ़ते Construction & Demolition (C&D) Waste को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण सरकार की प्राथमिकता है और सार्वजनिक स्थानों, सड़कों के किनारे या खाली प्लॉट में अवैध रूप से मलबा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके।

CM विंडो की शिकायतों में लापरवाही पर चेतावनी

मुख्यमंत्री ने CM Window पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही या अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और प्रशासन को इसी भावना के साथ कार्य करना चाहिए।

More From Author

26वें दिन सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, मेदांता से आई बड़ी अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *