लंबे इंतजार के बाद अब बनेगी यह अहम सड़क, GMDA ने तैयार किया प्लान

गुरुग्राम में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और खराब सड़कों की समस्या को देखते हुए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने बड़ा कदम उठाया है। द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाली सेक्टर-99 और सेक्टर-102 की मुख्य सड़क को अब नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक यह सड़क सेक्टर-99 स्थित सत्या द हाइव मॉल से लेकर सेक्टर-102 स्थित सनसिटी एवेन्यू सोसाइटी के पास द्वारका एक्सप्रेसवे तक जाती है। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

सड़क के दोनों तरफ बनेंगे सर्विस रोड और साइकिल ट्रैक

GMDA की योजना के अनुसार सड़क की स्पेशल रिपेयर पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक भी बनाए जाएंगे, जिन पर लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क इतनी खराब हो चुकी थी कि कई बार सोसाइटी की आरडब्ल्यूए को अपने स्तर पर मरम्मत करवानी पड़ी। खासकर बारिश के दौरान यहां आवाजाही बेहद मुश्किल हो जाती है।

अधिकारियों का मानना है कि सड़क बनने के बाद सेक्टर-99, 102 और आसपास के इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी और द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंच आसान होगी।

सेक्टर-114 की सड़क भी होगी तैयार

GMDA ने सेक्टर-114 की बाहरी सड़क के निर्माण को लेकर भी प्रक्रिया तेज कर दी है। करीब 700 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए लगभग 7.75 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि पहले जारी किए गए टेंडर में पर्याप्त कंपनियां सामने नहीं आई थीं, जिसके बाद प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई। सड़क निर्माण के साथ यहां सर्विस रोड, फुटपाथ और बरसाती नाले भी बनाए जाएंगे। इस अतिरिक्त काम पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

शेखर नांदल ने बताया कि दोनों परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।

एआईटी चौक पर ट्रैफिक कम करने के लिए नया रूट प्लान लागू

उधर, गुरुग्राम के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल एआईटी चौक पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया रूट प्लान लागू किया है।

पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) प्रतीक गहलौत ने मौके का निरीक्षण करने के बाद एआईटी चौक से वजीराबाद जाने वाला सीधा रास्ता बंद करने का फैसला लिया।

अब वजीराबाद जाने वाले वाहन चालकों को सेक्टर-55/56 की ओर जाकर आगे बने यू-टर्न से सर्विस रोड के जरिए निकलना होगा। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इससे गोलचक्कर पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या में सुधार आएगा।

पुलिस ने लोगों से नए ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है।

More From Author

गुरुग्राम में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव सड़क किनारे मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *