गुरुग्राम में पहली बार होने जा रही कैबिनेट बैठक… क्या होगा 22 अप्रैल को बड़ा फैसला?

गुरुग्राम अब प्रशासनिक और राजनीतिक रूप से एक अहम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। पहली बार शहर में हरियाणा कैबिनेट की बैठक आयोजित होने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 22 अप्रैल को यह महत्वपूर्ण बैठक बुलवाई है, जो सुबह 9 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में होगी।

कई अहम प्रस्ताव एजेंडे में, नजरें फैसलों पर

सूत्रों के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल बैठक में करीब 12 अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सबसे ज्यादा चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़ा पीनल रेंट मामला है।

बताया जा रहा है कि हुड्डा पर लगभग 16.5 लाख रुपये का बकाया है, जिसे माफ करने का प्रस्ताव फिर से कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है। इससे पहले यह मामला मंत्रियों की आपत्तियों के चलते टाल दिया गया था।

पहले क्यों टला था फैसला?

पिछली बैठक में कई मंत्रियों ने सवाल उठाए थे कि कोठी के रखरखाव, बिजली-पानी और मैनपावर पर हुए खर्च का पूरा हिसाब सामने आना चाहिए। इसी कारण प्रस्ताव को आगे के लिए रोक दिया गया था।

विकास कार्यों की भी होगी समीक्षा

बैठक में सिर्फ विवादित प्रस्ताव ही नहीं, बल्कि राज्यभर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। इसमें कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हो सकते हैं, जिनमें अनिल विज, राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल समेत अन्य नाम शामिल हैं।

गुरुग्राम में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कैबिनेट बैठक को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गेस्ट हाउस के आसपास बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

  • प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी
  • पार्किंग और मूवमेंट के लिए विशेष प्लान तैयार
  • मंत्रियों के ठहरने के लिए कमरे चिह्नित

प्रशासनिक तैयारी तेज
जिला प्रशासन इस बैठक को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है। साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स तक हर स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि बैठक सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

More From Author

गुरुग्राम के DLF फेस-3 में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *