गुरुग्राम पुलिस ने गैंगस्टर नितेश उर्फ बंदर की 25 करोड़ की अवैध संपत्ति पर चलाया बुलडोजर

गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-31 की टीम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ कादरपुर रोड के पास बिरला नव्या कम्युनिटी सेंटर के निकट अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर गैंगस्टर नितेश उर्फ बंदर की संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। यह जमीन GMDA की लगभग 25 करोड़ रुपये कीमत की आधा एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा थी।

नितेश उर्फ बंदर, निवासी गांव कादरपुर, के खिलाफ मारपीट, छीना-झपटी, अपहरण और जबरन वसूली जैसे गंभीर अपराधों के कई केस दर्ज हैं। जांच में पता चला कि उसने सरकारी जमीन पर अवैध झुग्गी बस्तियां बसाकर कमजोर वर्गों का शोषण किया। इन झुग्गियों से अवैध किराया वसूला जाता था और इन्हें संगठित अपराध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

भूमाफिया के खिलाफ सख्त मुहिम का हिस्सा
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस की संगठित अपराध और भूमि माफिया के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम का हिस्सा है। हाल के दिनों में कई गैंगस्टरों की अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाए जा चुके हैं, जिससे सरकारी जमीनें वापस ली जा रही हैं।

उन्होंने कहा, “ऐसे तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध वसूली और कब्जे पर लगातार नजर रखी जा रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।”

यह अभियान अपराधियों में दहशत फैला रहा है और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। गुरुग्राम पुलिस इसी तरह की कार्रवाइयों को जारी रखेगी।

More From Author

गुरुग्राम में नकली इंजेक्शन रैकेट का भंडाफोड़: फ्लैट में बन रहे थे 70 लाख के इंजेक्शन, दो गिरफ्तार

कैबिनेट मीटिंग के बाद सैनी का बड़ा ऐलान… 27 अप्रैल पर टिकी सबकी नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *