डिप्रेशन नहीं… दबाव था कातिल! शारदा यूनिवर्सिटी में फंदे पर लटकी गुरुग्राम की बेटी

गुरुग्राम के अशोक विहार की रहने वाली 21 वर्षीय ज्योति शर्मा ने ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। BDS सेकेंड ईयर की छात्रा ज्योति ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें दो शिक्षकों — महेंद्र सर और शैरी मैम — पर गंभीर आरोप लगाए।

“अगर मेरी मौत हुई तो इसके लिए PCP और डेंटल मेडिकल के टीचर जिम्मेदार होंगे… मैं अब और नहीं जी सकती…”

घटना का पूरा विवरण

  • स्थान: शारदा यूनिवर्सिटी, मंडेला गर्ल्स हॉस्टल की 12वीं मंज़िल
  • समय: शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे
  • हालत: ज्योति का शव पंखे से लटका मिला, कमरा अंदर से बंद था

साथी छात्रा ने दरवाजा धक्का देकर खोला और फौरन वार्डन व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

सस्पेंड हुए आरोपी शिक्षक, छात्रों का उग्र प्रदर्शन
ज्योति ने सुसाइड नोट में दो फैकल्टी मेंबर्स पर मानसिक प्रताड़ना और अपमानित करने का आरोप लगाया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

शारदा यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों ने उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। “शारदा फैकल्टी हाय-हाय”, “न्याय दो, न्याय दो” जैसे नारे लगाए गए। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

क्या कहती हैं छात्राएं?

  • एक छात्रा ने आरोप लगाया कि वार्डन ने सुसाइड नोट छुपाने की कोशिश की।
  • एक अन्य ने बताया कि ज्योति को लगातार तीन दिन क्लास से भगाया गया।
  • ज्योति का शरीर नीला पड़ चुका था, और वार्डन ने बिल्कुल रिस्पॉन्ड नहीं किया।
  • छात्रों का आरोप — “हमें टॉर्चर किया जाता है, खाना खराब है और सुरक्षा नाम की कोई चीज़ नहीं।”

मां का आक्रोश: “बेटी को मारा गया है”
ज्योति की मां ने मीडिया के सामने रोते हुए कहा

“जब तक यूनिवर्सिटी सीज नहीं होगी, हम यहां से नहीं जाएंगे। मेरी बेटी को मारकर लटकाया गया है। एक दिन पहले से कोई कॉल नहीं आई, हम समझ गए थे कुछ गलत हुआ है।”

पुलिस का बयान
एडिशनल DCP सुधीर कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुसाइड नोट, छात्राओं के बयान और यूनिवर्सिटी रिकॉर्ड के आधार पर जांच जारी है

गुरुग्राम में मातम
गुरुग्राम के अशोक विहार में ज्योति के घर पर मातम पसरा हुआ है। परिजन सदमे में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। मोहल्ले के लोग भी इस मामले को लेकर आक्रोशित हैं।

क्या है PCP डिपार्टमेंट विवाद?
ज्योति पर फर्जी साइन करने का आरोप था, जिससे उसे लगातार क्लास से निकाला गया। उसे फेल करने की धमकी दी गई, और HOD द्वारा माता-पिता को बुलाने के लिए कहा गया। सोमवार को माता-पिता के आने के बाद ही उसकी फाइल वापस की गई।

More From Author

दिन के उजाले में बाइक उड़ गई… क्या गुरुग्राम में सुरक्षित कुछ भी नहीं?

गुरुग्राम में कांवड़ अलर्ट! दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भारी वाहनों पर रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.